फोस्टर केयर से जुड़ी योग्यता
फोस्टर केयर के लिए आवेदन करने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि इसके लिए कौन-सी योग्यताएँ (eligibility requirements) होना जरुरी हैं। यहाँ दिए फोस्टर केयर से जुड़े सवाल और जानकारी आपको यह जानने में मदद करेगी कि आप इन बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं या नहीं।
यदि किसी प्रश्न या बिंदु को लेकर कोई असमंजस हो, तो कृपया अंत में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करें।
कृपया यह भी ध्यान रखें कि कुछ प्रश्न, विशेष रूप से भावनात्मक तैयारी से जुड़े हुए, स्थायी नहीं होते। बातचीत और समय के साथ इनमें बदलाव आ सकता है। यह आपको फोस्टर केयर प्रोग्राम से जुड़े निर्णय लेने में मदद करेगा।